रामगढ़, फरवरी 27 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। नगर परिषद रामगढ़ में अध्यक्ष समेत 32 वार्ड पार्षद को लेकर 23 फरवरी को मतदान हुई। इसके बाद मतपेटी में अध्यक्ष पद 9 और वार्ड पार्षद पद के 216 अभ्यर्थियों का भाग्य बंद है। सभी मतपेटी कड़ी सुरक्षा में रामगढ़ कॉलेज स्थित वज्रगृह में रखा गया है। शुक्रवार को सुबह 8 बजे से मतगणना का कार्य शुरु किया जाएगा। पहले वार्ड पार्षद और उसके बाद अध्यक्ष पद पर पड़े मतों की गणना होगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज के निर्देशानुसार तैयारी पूरी की गई है। बताया गया कि मतगणना केंद्र पर कुल तीन मतगणना हॉल बनाए गए हैं। पहले एवं दूसरे हॉल में 15-15, कुल 30 टेबल तथा तीसरे हॉल में 11, कुल 41 टेबल की व्यवस्था की गई है। पहले मतगणना हॉल में तीन राउंड में मतों की गिनती की जाएगी, जबकि दूसरे एवं तीसरे हॉल म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.