अलीगढ़, जून 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के चलते हुईं घटनाओं को लेकर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस ने दुकानदारों व लोगों से अपील है कि मांझे का प्रयोग बिल्कुल न किया जाए। अगर कोई मांझा खरीदता या बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि हाल फिलहाल के कुछ दिनों में चाइनीज मांझे का उपयोग होना संज्ञान में आया है, जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। चाइनिज मांझा बिल्कुल प्रतिबंधित है। इसका किसी भी प्रकार से प्रयोग, खरीद व बिक्री प्रतिबंधित है। बार-बार समय-समय पर अभियान चलाकर इसके बारे में बताया गया है। पतंग व मांझे से जुड़े सभी दुकानदार व जनपदवासियों से अपील है कि चाइनीज मांझे का उपयोग न करें। इसे किसी दुकान से खरीदें नहीं। कोई दुकानदार बेच रहा है तो उसकी सूचना ...