हिन्दुस्तान ब्यूरो, जनवरी 22 -- बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के 1.16 करोड़ लाभार्थियों को राहत देते हुए नीतीश सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। बिहार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने साफ कहा है कि किसी त्रुटि को लेकर किसी लाभुक की पेंशन बंद नहीं होगी। लाभार्थियों के शारीरिक सत्यापन से जीवन प्रमाणीकरण के लिए महीने में एक बार प्रखंड और पंचायत स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में सत्यापन नहीं हो पाया तो लाभार्थी के घर भी जाकर प्रमाणीकरण किया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित हो कि हर योग्य को नियमित रूप से पेंशन का भुगतान होता रहे। बुधवार को सूचना भवन के संवाद कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में मंत्री ने कहा कि योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जीवन प्रमाणपत्र जारी कराने में किसी को भी किसी प्रकार की कठिनाई होने पर भी पेंशन योजनाओं से वंचित नहीं किया ज...