बोकारो, नवम्बर 22 -- गोमिया। गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मध निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नवनिर्मित ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन किया। फीता काटकर शल्य कक्ष को जनता को समर्पित किया। इसी क्रम में रक्तदान शिविर की भी शुरूआत की गई। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि किसी मरीज को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता और नए उपकरणों की व्यवस्था स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अब गोमिया में ही जेनरल सर्जरी से लेकर सिजेरियन, गॉल ब्लाडर और पथरी जैसी बड़ी शल्य क्रियाएं आसानी से हो सकेंगी। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों की सराहना करते हुए कहा कि सामुदायिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.