नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- Anthropic Claude Mythos: AI दिनोंदिन और ज्यादा शक्तिशाली होता जा रहा है। इसका ताजा उदाहरण है एंथ्रोपिक का नया एआई टूल जो किसी भी सॉफ्टवेयर को हैक करने में सक्षम है। खबर है कि कंपनी खुद इसे आम लोगों के लिए जारी करने से कतरा रही है, क्योंकि इससे प्राइवेसी को लेकर एक बड़ा खतरा पैकदा हो सकता है। दरअसल, Anthropic ने अपने नए एआई मॉडल की घोषणा की है, जिसका नाम Claude Mythos Preview है। यह नया मॉडल कंपनी का अब तक का सबसे एडवांस्ड मॉडल है, यह अपने पुराने Claude Opus 4.6 मॉडल के साथ-साथ Gemini 3.1 जैसे मॉडल्स को अलग-अलग पैमानों पर पीछे छोड़ देता है। गौर करने वाली बात यह है कि, क्लॉड मिथोस प्रिव्यू इतना शक्तिशाली हो सकता है कि एंथ्रोपिक अभी इसे जारी करने के लिए तैयार नहीं है, और इसका कारण साइबर सिक्योरिटी है। एंथ्रोपिक के सीईओ...