कौशाम्बी, मार्च 30 -- बीआरसी कौशाम्बी के जूनियर विद्यालय गुरौली में वार्षिक महोत्सव एवं विदाई समारोह का आयोजन हर्षोल्लास व गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। विद्यालय परिसर में उत्सव के माहौल से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंझनपुर के पूर्व विधायक लाल बहादुर रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास को देखकर अतिथियों ने उनकी जमकर सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय से विदा ले रहे विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही...