पलामू, जून 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) एवं संगठनात्मक मजबूती के लिए बैठक कर विमर्श किया गया। पलामू परिसदन में दोपहर बाद शुरू हुई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व वित्त मंत्री सह एसआईआर के पलामू प्रमंडलीय प्रभारी डॉ रामेश्वर उरांव उपस्थित होकर किसी भी योग्य मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से डिलिट न हो यह सुनिश्चित करने के लिए बूथ लेबर अधिकारी(बीएलओ) के साथ पार्टी के प्रत्येक बीएलए को लगने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष बिमला कुमारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि एसआईआर, बूथ प्रबंधन तथा बीएलए की जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने की आवश्यकता है। संगठन को पंचायत एवं बूथ स्तर तक और अधि...