किसी भी योग्य मतदाता का नाम नहीं कटने देंगे: झामुमो
जमशेदपुर, अक्टूबर 7 -- झामुमो पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की बैठक साकची स्थित जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन की अध्यक्षता में हुई। इसमें एसआईआर के तहत बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-2) की नियुक्ति और संबंधित कार्यों के पर्यवेक्षण के लिए नियुक्त विधानसभावार बीएलए-1 ने हिस्सा लिया। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों के तहत आगामी 10 अक्तूबर तक सभी आवश्यक आंकड़े और रिपोर्ट जिला अध्यक्ष को सौंपने पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने स्पष्ट किया कि पार्टी एसआईआर प्रक्रिया को लेकर पूरी तरह सजग है और किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची से नहीं कटने दिया जाएगा। बैठक में तय हुआ कि मतदाता सूची में फॉर्म-6 के माध्यम से जोड़े गए कुल आवेदनों, बीएलओ द्वारा फॉर्म न स्वीकारने या पावती न देने की शिकायतों, फर्जी व दोहरी प्रविष्टियों और बाह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.