किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर प्रशासन की रहेगी कड़ी नजर : उपायुक्त
दुमका, मई 26 -- दुमका, प्रतिनिधि। इंडोर स्टेडियम दुमका में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में सोमवार को आगामी बकरीद पर्व के सफल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि दुमका जिला सदैव आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता एवं धार्मिक सौहार्द का प्रतीक रहा है। उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में प्रेम, सौहार्द एवं आपसी सहयोग के साथ मनाएं तथा जिले की सामाजिक एकता एवं सद्भाव की परंपरा को बनाए रखें। उपायुक्त ने कुर्बानी के उपरांत निकलने वाले अपशिष्ट (वेस्ट) के समुचित निष्पादन एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। सभी संबंधित प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.