सीतामढ़ी, अक्टूबर 17 -- सीतामढ़ी। बिहार की राजनीति में महिलाएं कई इलाकों में मजबूती से दस्तक दे चुकी हैं, लेकिन सीतामढ़ी विधानसभा क्षेत्र अब तक इस बदलाव से अछूता है। स्वतंत्र भारत में अब तक हुए 17 विधानसभा चुनावों में किसी भी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल ने यहां से महिला उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया। इस स्थिति ने महिला सशक्तीकरण के सरकारी और सामाजिक दावों पर सवाल खड़ा कर दिया है। विधानसभा चुनाव में सीतामढ़ी क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3,03,379 है। जिनमें 1,42,269 महिलाएं शामिल हैं। यानी कुल मतदाताओं का लगभग आधा हिस्सा महिलाओं का है। इसके बावजूद कांग्रेस, जनता दल (यू), राष्ट्रीय जनता दल, भाजपा या वाम दलों ने अब तक किसी महिला को प्रत्याशी को उतारने का साहस नहीं दिखाया। ऐतिहासिक दृष्टि से देखें तो 1952 से लेकर अब तक सीतामढ़ी का निर्वाचन क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.