ललितपुर, जून 29 -- ललितपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलम्बन के लिए राज्य सरकार मिशन शक्ति अभियान फेज- 5.0 का द्वितीय चरण संचालित कर रही है। इस क्रम में पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक के निर्देश पर समस्त थानों की मिशन शक्ति व एण्टी रोमियो टीम जागरुकता फैला रही है। जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, मंदिरों और स्कूल कालेजों के आस पास महिलाओं, बालिकाओं और पुरुषों को सरकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। फिर महिलाओं, छात्राओं, बालिकाओं को पम्पलेट वितरित करके उनको जागरुक किया। उन्होंने राज्य सरकार से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व हेल्पलाइन नम्बरों डायल- 112, महिला हेल्पलाइन- 181, वूमेन पावर लाइन- 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन- 1098, सीएम हेल्पलाइन- 1076, वन स्टाप सेंटर- 181, स्वास्थ्य सेवा हेल्प...