गाज़ियाबाद, जुलाई 18 -- गाजियाबाद, संजीव वर्मा। मेरठ की छात्रा ललिता गौतम की हत्या मामले में पीड़ित परिवार ने शनिवार को गाजियाबाद स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए परिजनों को भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गाजियाबाद के दौरे पर थे। शुक्रवार को उन्होंने गाजियाबाद स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम किया। शनिवार सुबह समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री एवं मेरठ के प्रभारी मंत्री असीम अरुण छात्रा पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री से म...