जौनपुर, अप्रैल 7 -- जौनपुर, संवाददाता। वाराणसी मंडल के आयुक्त और रोल प्रेक्षक एस. राजलिंगम ने सोमवार को जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र के साथ जलालपुर स्थित बयालसी इंटर कालेज में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर निर्वाचन संबंधी कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जफराबाद विधानसभा के बयालसी इंटर कालेज में बूथ संख्या 293 व 294 की जानकारी ली। निर्वाचक नामावली का अनंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को होना है। इसे लेकर उन्होंने प्रारूप एक से लेकर आठ तक देखा। साथ ही निर्देशित किया कि किसी भी दशा में एक भी मतदाता का नाम छूटने न पाए। मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानंद झा, ईआरओ जफराबाद अजय उपाध्याय, ईआरओ केराकत शैलेंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...