नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के कमांडरों से कहा कि वे बदलती भू राजनीतिक और क्षेत्रीय घटनाक्रम पर पैनी निगाह रखें और भविष्य की किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार रहें। दिल्ली में शुक्रवार को सेना कमांडर सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अगले 20-30 सालों के लिए दीर्घकालिक रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि वे तत्काल आने वाली और नई उभरने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह से तत्पर रहें। रक्षा मंत्री ने कहा कि रणनीतियां गतिशील और लचीली होनी चाहिए ताकि बदलती परिस्थितियों के अनुसार उनमें समय रहते बदलाव किए जा सकें। सिंह ने कहा कि रक्षा बलों ने बदलते परिचालन हालात के मद्देनजर खुद को ढाल लिया है, यह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर क...