गढ़वा, मई 7 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। समाहरणालय के सभागार में गुरुवार को डीसी अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में जिला खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था, राशन कार्ड प्रबंधन, डोर स्टेप डिलीवरी, धान अधिप्राप्ति और जन वितरण प्रणाली की कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। डीसी ने कहा कि खाद्यान्नों की डोर स्टेप डिलीवरी की प्रक्रिया प्रत्येक माह की सात तारीख तक हर हाल में पूरी की जाए। साथ ही संबंधित गोदामों में खाद्यान्न आपूर्ति की रिपोर्ट छह तारीख तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि समयबद्ध आपूर्ति, पारदर्शिता और जनहित प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- लंबित कार्य को...