वाराणसी, नवम्बर 2 -- वाराणसी, हिंदी। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने कहा कि किसी भी कीमत पर हम घुसपैठियों को भारत में वोट देने का अधिकार नहीं लेने देंगे। भले ही कांग्रेस एवं उनके सहयोगी दल कितनी भी एड़ी चोटी का जोर लगा लें। सोमवार को सर्किट हाउस पहुंचे राष्ट्रीय प्रवक्ता ने वोट चोरी के आरोप पर कहा कि कांग्रेस एवं राहुल गांधी प्रोपेगेंडा फैला रहे हैं। उनके द्वारा 13 करोड़ वोट चोरी का आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि यदि वोट चोरी हुई है तो पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने उन 20 विधानसभा पर जीत हासिल की है जहां पर सबसे ज्यादा वोट कटे हैं। जबकि केवल पांच पर बीजेपी की जीत हुई है। राहुल गांधी का यह कहना कि भाजपा ने 2024 का लोकसभा चुनाव गलत तरीके से जीता है, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने भी अपने 124 पेज के आदेश में कहा है कि च...