रुडकी, जनवरी 24 -- रुड़की, संवाददाता। एसडीपीजी कॉलेज की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतिम दिन नारी सशक्तिकरण, छात्राओं में आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा सामाजिक सहभागिता को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति डॉ. प्रदीप कुमार गर्ग ने कहा कि किसी भी कार्य को सिद्ध करने के लिए सर्वप्रथम संकल्प की आवश्यकता होती है और संकल्प को साकार करने के लिए व्यक्ति के भीतर जुनून और दृढ़ इच्छाशक्ति का होना अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...