धनबाद, मार्च 1 -- नगर निगम मतगणना में इस बार सबसे दिलचस्प आंकड़ा रद्द वोटों का रहा। 31 हजार भी ज्यादा वोट रद्द कर दिए गए। मेयर पद के लिए कुल 29 प्रत्याशियों में से 25 प्रत्याशियों के मत रद्द वोट से भी कम रहे। यानी कि चार प्रत्याशी ही रद्द हुए मतपत्रों की संख्या से ऊपर जा पाए। मतगणना कार्य में लगे एक वरीय अधिकारी ने बताया कि मतपत्र रद्द करने के लिए आठ प्रकार का परफोर्मा (मानक) तैयार किए गए थे। इसी मानक के अनुरूप वोट रद्द किए गए। दो से ज्यादा प्रत्याशियों को मुहर लगाने वाले सबसे ज्यादा : मतगणना कार्य में लगे कर्मियों ने बताया कि छंटनी के दौरान सबसे ज्यादा वैसे मतपत्र मिले, जिसमें दो या दो से अधिक प्रत्याशियों में मुहर लगाए गए थे। कई लोगों ने प्रत्याशी के नाम पर, चुनाव चिह्न पर अंगूठा लगा दिया, किसी ने कलम ने टीक मार्क लगा रखा था। कोई भी लाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.