चतरा, अप्रैल 12 -- टंडवा निज प्रतिनिधि संगठन को मजबूती और भाजपाइयों को ऊर्जावान बनाने के उद्देश्य से सांसद कालीचरण सिंह और विधायक उज्जवल कुमार दास ने रविवार को टंडवा का दौरा किया। इस दौरान टंडवा और मिसरौल मंडल में बने नव मंडल अध्यक्ष समेत कमेटी के अधिकारियों को अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया। सबसे पहले सांसद विधायक और जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता मिसरौल मंदिर में आयोजित सम्मान समारोह में महामंत्री विजय साव, धनंजय पांडे समेत अधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सांसद ने सम्मानित किया। इसके बाद सेरनदाग में आयोजित समारोह में रामनवमी में बाल कलाकारों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को सांसद विधायक ने पुरस्कृत किया। बताया गया कि उसके बाद टंडवा मंडल अध्यक्ष रंजीत गुप्ता के टंडवा आवास मे समारोह का आयोजन किया गया। जिसका संचालन महामंत्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.