नई दिल्ली, फरवरी 4 -- उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक रूह को कपा देने वाला मामला सामने आया है, जहां लोनी इलाके के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में तीन नाबालिग बहनों ने अपनी रिहायशी इमारत की 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की प्रारंभिक जांच और मौके से मिले सुसाइड नोट से यह खुलासा हुआ है कि तीनों बहनें 'कोरियन कल्चर' से काफी प्रभावित थीं। आशंका जताई जा रही है कि वे किसी ऑनलाइन टास्क-बेस्ड गेम के जाल में फंसी हुई थीं। हालांकि पुलिस का कहना है कि उनके सुसाइड नोट में किसी खास ऐप का कोई जिक्र नहीं है। घटना का विवरण और पुलिस जांच ट्रांस-हिंडन के पुलिस उपायुक्त (DCP) निमिष पाटिल के अनुसार, यह घटना 4 फरवरी की तड़के करीब 2 बजकर 15 मिनट की है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें साफ से कोरियन संस्कृति के प्रभाव का जिक्र है। हाला...