दुबई, जून 22 -- महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेग्नेंसी के बाद क्रिकेट में सुरक्षित और सुगम वापसी के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने सोमवार को दिशा निर्देश जारी किए, जिसमें वापसी से पहले 16 सप्ताह के विंडो में बच्चा होने के बाद शुरुआती रिकवरी, सुनियोजित अभ्यास और अनुकूलन शामिल होगा। महिला क्रिकेटरों के लिए 'रिटर्न टू प्ले पोस्ट प्रेगनेंसी गाइडलाइंस' (मातृत्व के बाद मैदान पर वापसी के दिशा निर्देश) में छह 'आर' ढांचा बनाया गया है जिसमें रेडी (तैयार), रिव्यू (समीक्षा), रेस्टोर (बहाली), रिकंडीशन (फिर से संगठित होना), रिटर्न (वापसी) और रिफाइन (परिष्कृत) शामिल हैं।मंजूरी से पहले हर तरह के लक्षणों की जांच आईसीसी ने एक विज्ञप्ति में कहा, ''इसमें जन्म के बाद शुरुआती रिकवरी, चिकित्सा और कल्याण समीक्षाएं, सुनियोजित अभ्यास में धीरे धीरे वापसी, क...