बिहारशरीफ, दिसम्बर 13 -- किसी को मां ने खेती कर पढ़ाया तो किसी की पत्नी ने दिया साथ दुनिया के तानों को किनारे रखकर तीन ट्रांसजेंडरों ने भी मारी बाजी सभी ने ईमानदारी से जनता की सेवा करने का लिया संकल्प बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राजगीर में शनिवार को पासिंग आउट परेड के बाद लोग प्रशिक्षुओं के लगन, मेहनत, हिम्मत और जुनून की चर्चा कर रहे थे। इन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में इनके परिवार के लोगों ने क्या योगदान दिया, शायद ही यह किसी को पता चले। किसी की मां ने खेती कर बेटी को पढ़ाया तो किसी की पत्नी ने पढ़ाई और ट्रेनिंग के दौरान उनका साथ दिया। दुनिया के तानों को किनारे रखकर तीन ट्रासंजेंडरों ने भी सफलता की नयी इबारत लिखी है। परेड के बाद सभी जनता की सेवा करने का संकल्प लिया। बेस्ट परेड कमांडर का अवार्ड हासिल करने वाली मीना कुमारी की सफलता की...