फतेहपुर, अगस्त 27 -- भाई-बहन के प्यार के प्रतीक रक्षाबंधन को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। कोई बहन सालों बाद भाई को राखी बांधने को लेकर उत्साहित हैं तो कोई भाइयों को जरुरत के अनुसार गिफ्ट दिए जाने की तैयारी कर रहीं है। त्योहार को लेकर रेलवे स्टेशन पर भी भीड़ बढ़ी है, जिससे यहां पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। वहीं बाजारों में देर रात तक खरीददारी की जा रही है। कपड़ों के साथ मोबाइल की डिमांड बढ़ी यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर्व आज: भाई की कलाई पर बंधेगा स्नेह का अटूट धागा, बाजारों में उमड़ी भीड़ महिलाएं और पुरुषों की खरीदारी रक्षाबंधन के त्योहार पर एक दूसरे को गिफ्ट देने के लिए महिलाएं व पुरुष मोबाइल व कपड़ों की दुकानों सहित मॉलों में पहुंच रहे हैं। त्योहार को लेकर सबसे अधिक युवा वर्ग उत्साहित दिखाई दे रहा है। मोबाइल विक्रेता तनवीर ने बताया कि आम...