सीवान, फरवरी 27 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। अब जबकि रंगोत्सव में कुछ ही दिन रह गए हैं, होली के पहनावे में कुर्ता-पैजामा, रेडिमेड कपड़े, साड़ी व शूट आदि दुकानों पर लोग देर शाम तक खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। इस दौरान हर उम्र के लोग अपनी पसंद के कपड़ों की सलेक्शन करने में जुटे हैं। किसी को होली के लिए ट्रेडिशनल कपड़े तो किसी को डिजाईनर वाले रंग-बिरंगे कुर्ता पैजामा पसंद आ रहे हैं। होली को ले कपड़ा दुकानदारों ने भी दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ जैसे बड़े शहरों से कपड़ों के स्टॉक मंगवाए हैं। होली के बाजार में अधिकतर लोग सफेद कुर्ता-पैजामा व रंग-बिरंगे कुर्ता-पैजामा खरीद रहे हैं। रंगों के पर्व होली को लेकर बाजार पूरी तरह गुलजार हो चुका है। खासकर, कपड़ों की दुकानों पर लोगों की खूब भीड़ उमड़ रही है। युवक-युवतियां ही नहीं, महिलाएं व बच्चे भी अपनी पसं...