कोडरमा, फरवरी 24 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि नगर सरकार के गठन को लेकर महिला वोटरों में खासा उत्साह देखने को मिला। सोमवार की सुबह से ही विभिन्न बूथों पर महिलाओं की लंबी कतारें नजर आईं। उत्साह के साथ महिलाएं अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचीं। महिला मतदाताओं का मानना है कि नई नगर सरकार उनके वार्ड और शहर के विकास में अहम भूमिका निभाएगी तथा बुनियादी समस्याओं का समाधान करेगी। झुमरी तिलैया नगर परिषद के चुनाव में भी महिलाओं की सक्रिय भागीदारी स्पष्ट रूप से दिखाई दी। महिलाएं अपने-अपने प्रत्याशियों से कई उम्मीदें लेकर मतदान केंद्र पहुंचीं। उनका कहना है कि जो भी प्रत्याशी जीतकर आएंगे, वे उनके वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे। मतदान करने आईं पार्वती देवी ने बताया कि उनके पास रहने के लिए पक्का घर नहीं है। उन्होंने कहा, "हम अपने प्रत्याशी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.