रामगढ़, जून 29 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। सौंदा बस्ती टिपला संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सोमवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने सौंदा डी परियोजना कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। विक्रांत साहू, मिथुन कुमार, शशिकांत प्रसाद और विनोद कुमार के नेतृत्व में आयोजित आंदोलन के दौरान सीसीएल प्रबंधन को 17 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। इससे पूर्व पीओ कार्यालय के समक्ष आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक रोशनलाल चौधरी ने कहा कि कोयलांचल के लोग तीन पीढ़ियों से यहां रह रहे हैं। ऐसे में सीसीएल प्रबंधन लोगों को नोटिस का खौफ दिखाकर उजाड़ने का प्रयास न करे। उन्होंने कहा कि चाहे मामला सौंदा बस्ती, सौंदा डी, सयाल या भुरकुंडा का हो, सीसीएल किसी भी व्यक्ति को असंवैधानिक तरीके से बेदखल नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि सौंदा डी परियोजना में 75 प्रतिशत जमीन खाली पड़ी है।...