मैनपुरी, जून 17 -- मैनपुरी। मौसमजनित बीमारियों ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है। बुधवार को जिला चिकित्सालय खुला तो मरीजों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। दवा काउंटर, पंजीकरण काउंटर पर मरीजों और तीमारदारों की भारी भीड़ नजर आई। सर्वाधिक मरीज पेट से जुड़ी बीमारियों के पहुंचे। डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में खुले में बिकने वाली खाने-पीने की वस्तुओं से संक्रमण फैलने की स्थिति पैदा हो जाती है। लोग साफ-सफाई का ख्याल नहीं रखते और तली-भुनी चीजें अधिक इस्तेमाल करते हैं जिससे पेट बिगड़ जाता है और बीमारियां लोगों को अपना शिकार बना लेती हैं। बुधवार को 866 मरीजों ने विभिन्न बीमारियों का उपचार लिया। जिला चिकित्सालय सुबह खुला तो पंजीकरण काउंटर पर उपचार करवाने आए मरीजों, तीमारदारों की लाइन लग गई। सुबह 10 बजे तो अस्पताल के अंदर और बाहर मरीजों व तीमारदारों ...