कोडरमा, फरवरी 7 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया नगर परिषद के निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को ब्लॉक परिसर में चुनाव चिन्हों का वितरण किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के बीच अपर समाहर्ता पूनम कुजूर ने तथा वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के बीच वार्ड 1 से 14 तक के लिए बीडीओ और 15 से 28 तक के लिए सीओ शशिभूषण प्रसाद ने चुनाव चिन्ह वितरित किए। नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए कुल 16 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। सभी को क्रमवार उनका चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है। अब सभी प्रत्याशी अपने-अपने चुनाव चिन्ह के साथ मतदाताओं के बीच पहुंचकर जनसंपर्क और प्रचार अभियान शुरू करेंगे। चुनाव चिन्ह मिलने के साथ ही अब प्रत्याशियों की असली परीक्षा शुरू हो गई है। कोई टॉर्च की रोशनी से विकास का रास्ता दिखाएगा, तो कोई सीसीटीवी कैमरे से पारदर्शिता का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.