अयोध्या, अप्रैल 25 -- अयोध्या, संवाददाता। उप्र होमगार्ड भर्ती परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गईं। जनपद में 10 केन्द्रों पर आयोजित हो रही यह परीक्षा 27 अप्रैल तक चलेगी। जिले में 24 हजार से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। दो पालियों में हो रही परीक्षा के पहले दिन दोनो पालियों में करीब 20 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग नहीं किया। शनिवार को प्रथम पाली में परीक्षा देकर लौटे अभ्यर्थियों में किसी को टफ और किसी के लिए पेपर आसान रहा। लेकिन महिला अभ्यर्थिोयों ने प्रश्नपत्र को सरल से औसत दर्जे का होना बताया।एमपीएलएल आदर्श इंटर कालेज केन्द्र से प्रथम पाली में परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थियों ने 'हिन्दुस्तान' ने बातचीत की। यह भी पढ़ें- अयोध्या में होमगार्ड भर्ती के लिए परीक्षाएं शुरू अम्बेडकरनगर से परीक्षा देने आये सचिन गुप्ता ने बताया कि सवाल अच...