किसी के बहकावे में न आए दलित समाज: रोमी
लखीमपुरखीरी, जून 16 -- भाजपा विधायक हरविन्दर कुमार साहनी उर्फ रोमी साहनी के आवास पर सोमवार को जनता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक ने आए हुए लोगों की समस्याओं को सुना और उनका निराकरण कराया। विधायक ने कहा कि दलित समाज किसी के बहकावे में नहीं आने वाला है। वह साजिश करने वालों और मदद करने वालों दोनों को पहचानता है। सोमवार को विधायक रोमी सहानी ने संवाद कार्यक्रम में कहा कि दलित समाज भाजपा के साथ है। वह पूरी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों के साथ खड़ा है। कुछ लोग दलित समाज को भड़का कर अनर्गल बयान बाजी कर रहे। लेकिन इस समाज के लोगों ने देखा है कि उनके साथ सुख दुख में कौन खड़ा है। दलित ही नहीं, हमने थारू समाज के लिए वह काम किए, जो 70 सालों में कोई नहीं कर सका। थारू समाज को जमीन का मालिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.