देवरिया, मार्च 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के एक ब्लड बैंक पर किशोर किसी जबरदस्ती करने पर नहीं बल्कि स्वयं जाकर खून दिया था। पुलिस के जांच में यह बात सामने आई है। मामले में पुलिस ने ब्लड बैंक के कर्मचारियों के खिलाफ नाबालिक का नियम विरूद्ध ब्लड निकालने का केस दर्ज किया है। किशोर ने परिजनों ने कुछ नशेड़ियों पर किशोर का अगवा कर ब्लड निकलाने और उसे चंद रूपयों के लिए बेचने का आरोप लगाया था। लेकिन पुलिस के जांच में यह आरोप सही नहीं पाया गया है। शहर के सिविल लाइन रोड की रहने वाली एक महिला ने कुछ नशेड़ी किस्म के युवकों पर उसके किशोर बेटे का अपहरण कर दो बार एक ब्लड बैंक में खून निकलवाने का आरोप लगाया था। वहीं उमानगर के रहने वाले एक व्यक्ति ने भी इसकी शिकायत की थी। शिकायत के मिलने के बाद पुलिस इसकी जांच में जुट गई थी। पुलिस के जांच में यह सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.