किसी की औकात नहीं है..., एनडीए में सीट बंटवारे से पहले ही ओपी राजभर के तेवर सख्त
नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए में सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला तय होने से पहले ही गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच रार छिड़ गई है। पूर्वांचल की सियासत में अपनी पैठ को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और निषाद पार्टी के प्रमुख डॉ. संजय निषाद आमने-सामने आ गए हैं। दोनों नेताओं के बीच रार का केंद्र आजमगढ़ जिले की अतरौलिया विधानसभा सीट बनी है। दिलचस्प बात यह है कि गठबंधन में अभी तक किसी भी सहयोगी दल को आधिकारिक रूप से कोई सीट आवंटित नहीं की गई है, लेकिन दावेदारी को लेकर शुरू हुई इस तकरार में बात अब औकात तक पहुंच गई है। राजभर ने अमित शाह और नितिन नवीन का नाम लेकर संजय निषाद को ललकारा भी है। खास बात यह है कि इस सीट से लगातार अखिलेश यादव की सपा जीत रही है। पिछले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.