फतेहपुर, अप्रैल 19 -- फतेहपुर। चौकी चौराहे का चाय वाला शेषमणि यादव और उसका बेटा आर्यन पिछले दो दिनों से चर्चा में हैं। चौकी चौराहे से बढ़कर चाय का विवाद प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक पहुंच गया है, लेकिन इन सबके बीच स्थानीय लोगों में चर्चा है कि कहीं किसी और की राजनीतिक चाल में दुकानदार का बेटा आर्यन मोहरा तो नहीं बन गया है। बेहद साधारण परिवार से आने वाले शेषमणि यादव चौकी चौराहे पर करीब 25 साल से चाय दुकान चलाते हैं। पहले दुकान चौराहे में किराये पर अलग-अलग स्थानों पर शेषमणि चलाते रहे। उनकी चाय की दुकान चल पड़ी। करीब सात साल पहले शेषमणि ने चौराहे पर ही जमीन खरीद कर दुकानें बनवाई और अपनी जमीन पर चाय की दुकान चलाने लगे। यह भी पढ़ें- साक्ष्य दें नहीं तो एक सप्ताह में मानहानि का केस करेंगे, अखिलेश के आरोपों पर पूर्व मंत्री धुन्नी का पलटवार चाय के स...