नई दिल्ली, मई 8 -- Chandrakant Rath Murder: पश्चिम बंगाल के कद्दावर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद राज्य में राजनीतिक तनाव चरम पर है। बुधवार रात उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम में उनके घर से महज 200 मीटर की दूरी पर बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें गोलियों से भून दिया। इस हत्याकांड को लेकर अब शुभेंदु अधिकारी और मृतक की मां ने सीधे तौर पर सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को कटघरे में खड़ा किया है। चंद्रनाथ रथ की मां हासीरानी रथ ने एक भावुक इंटरव्यू में अपने बेटे की मौत के लिए सीधे तौर पर TMC को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा, "यह TMC की गुंडागर्दी है, वही इसके पीछे हैं। मेरा बेटा चला गया, अब मैं न्याय चाहती हूं। मैं नहीं चाहती कि दोषियों को फांसी दी जाए, बल्कि उन्हें उम्रकैद मिलनी चाहिए। मैं भी एक मां हूं औ...