धनबाद, जनवरी 23 -- राजगंज, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य किसी एक परिवार का नहीं है। इसमें सभी की हिस्सेदारी रही है। गुरुजी अगर निर्देशक थे, तो कोई इसके रचनाकार भी थे। उक्त बातें राजगंज के राजा बांसपहाड़ स्थिति बिनोद धाम में गुरुवार को आयोजित बिनोद बाबू जन सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कही। उन्होंने कहा कि वर्षों पूर्व जो सपना देखा गया था, बिनोद धाम बनाने और बिनोद बाबू की प्रतिमा लगाने का वह सपना जल्द पूरा होगा। राजाबासपहाड़ स्थित बिनोद धाम में एक आदम कद प्रतिमा लगाई जाएगी। सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि बिनोद बाबू की जीवनी पर एक किताब लिखी जाएगी, जिसमें उनकी यादों को संजोया जाएगा। जिस तरह दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग की जा रही है, उसी प्रकार भारत सरकार से कोशिश रहेगी कि बिनोद बिहारी महतो को...