नई दिल्ली, मार्च 2 -- जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने मध्य पूर्व के हालातों पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका और इजराइल की आक्रामक नीतियों ने शांति को खतरे में डाल दिया है। मौलाना महमूद मदनी ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई पर हमले को अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन करार देते हुए कहा है कि हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकती है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और विश्व शक्तियों से अपील की है कि वे तुरंत दखल देकर युद्धविराम कराएं ताकि दुनिया को बड़ी तबाही से बचाया जा सके अन्यथा इसके 'नतीजे' किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेंगे।खतरे में वैश्विक स्थिरता जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी ने कहा कि अमेरिका और इजराइल की उकसाने वाली कार्रवाइयों ने क्षेत्रीय शांति को गंभीर रूप से प्र...