फरीदाबाद, फरवरी 10 -- पलवल, संवाददाता। अमेरिका-भारत फ्री ट्रेड डील और सरकार की कथित वादा खिलाफी के विरोध में जिले के किसान 12 फरवरी की राष्ट्रीय हड़ताल में शामिल होंगे। यह फैसला अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक में लिया गया। किसान 12 फरवरी को देवीलाल पार्क में एकत्र होकर प्रदर्शन करेंगे। जाट धर्मशाला में हुई बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान रूपराम तेवतिया ने की। बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा के नेता मास्टर महेन्द्र सिंह चौहान और धर्मचंद ने कहा कि यह व्यापार समझौता भारतीय कृषि के लिए खतरनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विदेशी कंपनियों के हित में काम कर रही है और किसानों की अनदेखी कर रही है। किसान नेताओं ने कहा कि अमेरिका से आने वाले कृषि उत्पादों पर भारत ने शुल्क कम कर दिए हैं, जबकि भारतीय उत्पादों पर वहां भारी टैक्स लगाया जा रहा है। इससे दे...