सीतामढ़ी, मार्च 9 -- सीतामढ़ी, । डुमरा थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर ही दिनदहाड़े एक किसान का झोला काटकर 50 हजार रुपये उड़ा लिए गए। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। घटना सोमवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार डुमरा थाना क्षेत्र के भवप्रसाद गांव निवासी किसान रामजिनिश राय ने डुमरा थाना में आवेदन देकर बताया है कि वह डुमरा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा से 50 हजार रुपये निकालकर साइकिल से घर लौट रहा था। रुपये उसने एक झोले में रखकर साइकिल में टांग रखा था। किसान के अनुसार, जब वह थाना से महज सौ मीटर पहले स्थित हनुमान मंदिर बस स्टैंड के पास पहुंचा, तब सड़क पर जाम लगा था।इसी कारण उसे अपनी साइकिल रोकनी पड़ी। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने भ...