गाज़ियाबाद, फरवरी 23 -- मुरादनगर, संवाददाता। मोदीनगर में जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए शामली से आए किसान के साथ 35 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शामली जिले के चौसाना गांव के रहने वाले इमरान ने गत माह मोदीनगर में एक जमीन का सौदा किया था। उक्त जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए वे अपने परिचित फुरकान के साथ मोदीनगर तहसील की ओर आ रह थे। उसके अनुसार इसी बीच रास्ते में कुछ लोगों ने खुद को क्राइम ब्रांच का पुलिसकर्मी बताकर 35 लाख रुपये से भरा बैग ले लिया। एसीपी का कहना है कि आरोपियो को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.