आगरा, मार्च 7 -- थाना फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर शुक्रवार रात किसान और उसके भतीजे से लूट के खुलासे के लिए पुलिस की आठ टीमें लगायी गयी हैं। तीन लुटेरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया गया है कि पिन्नापुरा निवासी किसान निहाल सिंह खेत बेचकर चाचा बच्चू सिंह के साथ बाइक से आठ लाख रुपए लेकर घर लौट रहा था। तभी तीन बाइक सवार बदमाशों ने आंखों में मिर्च झोककर आठ लाख रुपए लूट लिए थे। पीड़ित निहाल सिंह की तहरीर पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।इस लूट के खुलासे के लिए सर्विलांस सेल पूर्वी जोन, एसओजी पूर्वी जोन, थाना फतेहाबाद की चार टीमें व थाना डौकी की टीमें लगाई गई हैं। पुलिस इस घटना को चुनौती मानकर चल रही है।लुटेरों को सीसीटीवी के माध्यम से फिरोजाबाद तक देखा गया है। बताया गया है कि एक सफेद अपाचे बाइक ...