फिरोजाबाद, फरवरी 11 -- थाना नसीरपुर क्षेत्र में गल्ला बेचकर लौट रहे एक किसान से बाइक सवार बदमाशों ने 89 हजार रुपये की लूट कर फरार हो गए। लूट की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हरिओम पुत्र गीता सिंह निवासी रूपवास थाना मटसेना 9 फरवरी को जसवंतनगर इटावा गल्ला बेचने गए थे। वह गल्ला बेचकर पिकअप से नेशनल हाईवे के सर्विस रोड होते हुए अपने गांव लौट रहा था। किसान नसीरपुर कट से आगे करनपुर की पुलिया के पास पहुंचा ही था कि तभी पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने किसान को रोककर जमकर मारपीट कर जेब से 89 हजार रुपये लूट लिए। जब किसान ने विरोध किया तो किसान का मोबाइल भी लूटकर भाग गए। लूट की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लूट की घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस ने किसान की तहरीर पर बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच श...