मुजफ्फर नगर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरनगर। थाना तितावी पुलिस ने फर्जी बैनामा कराकर योजनाबद्व तरीके से लाखों की ठगी करने वाले लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का पूछताछ के बाद चालान कर दिया। थाना प्रभारी तितावी पवन कुमार ने बताया कि वादी नंद किशोर पुंडीर निवासी गांव महावतपुर जनपद शामली ने 3 अप्रैल को थाने पर तहरीर देते हुए कि उसके रिश्तेदार गांव लखान में है। तरुण निवासी लखान थाना तितावी मुजफ्फरनगर से उसकी जान पहचान थी। तरुण ने अपनी मजबूरी बताकर गांव के लेख सिंह व अन्य के समक्ष जमीन बेचने की इच्छा बताई थी। नंद किशोर ने आरोपी तरुण की जमीन देखकर उसे खरीदने की मंशा जाहिर की। आरोप था कि आरोपी तरुण ने जमीन का खसरा नंबर आदि लेकर आया था। उसके साथ लेखपाल तेजस्वी, अशोक सिंह, लेख सिंह व नरेन्द्र निवासी रोनीहरजीपुर भी...