किसान से कुंभ, सेहत और सुरक्षा तक; धामी सरकार के Rs.7844 करोड़ के बजट का पूरा हिसाब
गैरसैंण, अक्टूबर 28 -- चुनाव से पहले हर वर्ग को साधने की कोशिश के साथ धामी सरकार ने मंगलवार को गैरसैंण विधानसभा में 7844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। अनुपूरक बजट में सरकार ने मुख्य रूप से बुनियादी ढांचे के विस्तार, राज्य के सभी लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा, गैरसैंण के विकास के विस्तार और आगामी कुंभ पर फोकस रखा है। अपराह्न तीन बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन में अनुपूरक बजट को पेश किया। इसके साथ राज्य के वर्तमान वित्तीय वर्ष के बजट का आकार 1.19 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने जा रहा है। मार्च में गैरसैंण में हुए सत्र में सरकार ने 1.11 लाख करोड़ का जंबो बजट पारित किया था। बजट में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए पूंजीगत मद में 4164 करोड़ रुपये का प्रावधान है। इसे मिलाकर राज्य में विकास कार्यों के लिए कुल धनराशि का आकार 22 हजार करो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.