बहराइच, दिसम्बर 17 -- बहराइच, संवाददाता। रूपईडीहा इलाके में स्थित एक दुकान पर खाद लेने गए किसान को दो लोगों की ओर से जातिसूचक गालीगलौज व अभद्रता का मामला गरमा गया है। बुधवार को दोपहर में सरदार पटेल सेवा समिति के तत्वावधान में बड़ी संख्या में किसानो ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अभद्रता करने वाले लोगों के विरूद्ध गिरफ्तारी न होने की दशा में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है । रूपईडीहा थाने के कैलाश पुर झुमन के मजरे बस्ती गांव निवासी किसान रंजीत वर्मा मिर्जापुर सोसाइटी पर खाद लेने गए थे । उनका आरोप है कि सोसाइटी को संचालित करने वाले महिला के रिश्तेदार पंकज मिश्रा व अनुज मिश्रा ने उन्हें खाद नहीं दी । वजह पूछने पर उन्होंने जातिसूचक अपमानजक गालीगलौज की। इसकी जानकारी होते ही कुर्मी समाज में आक्रोश फैल गया । बुधवार को पटेल सेवा समिति के जिला अध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.