रुद्रपुर, मार्च 23 -- शांतिपुरी। सोमवार को किसान सहकारी समिति शांतिपुरी में दीनदयाल किसान ऋण योजना के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पात्र किसानों को कुल 24 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए। समिति के सचिव सुमित सरकार ने किसानों को चेक वितरित करते हुए बताया कि सरकार की इस योजना से क्षेत्र के लघु एवं सीमांत किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद मिल रही है। इससे किसानों की कृषि आय में वृद्धि होने की उम्मीद है। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत और भाजपा जिला मंत्री दिग्विजय सिंह खाती ने लाभान्वित किसानों को बधाई देते हुए योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। यहां किसान सेवा समिति अध्यक्ष मोहन रावत, दुग्ध संघ डायरेक्टर इंदर सिंह मेहता, खुशाल सिंह कोरंगा, राम सिंह मेहता, पूरन कोरंगा आ...