पीलीभीत, अप्रैल 19 -- किसान सहकारी चीनीमिल संचालक मंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। मिल को घाटे से उभारने के लिए नया प्लांट लगाए जाने पर विचार किया गया। बीसलपुर चीनीमिल गेस्ट हाउस में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रबंध समिति की बैठक में चीनीमिल के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। आगामी पेराई सत्र, गन्ना विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। डीएम ने सभी विभागों को पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए साथ ही जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। विधायक विवेक वर्मा ने कहा कि किसानों को मिल में सभी सुविधाएं मिले और चीनीमिल घाटे से उभरे इसके लिए वह शासन स्तर पर उच्चीकरण के लिए मांग कर चुके है। यह भी पढ़ें- मखाना, मशरूम व बागवानी फसलों का सर्वेक्षण कार्य गंभीरता से ...