पीलीभीत, अप्रैल 5 -- बीसलपुर। सहकारी गन्ना विकास समिति क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चल रहे डालमिया शुगर मिल निगोही के 10 क्रय केंद्र क्षेत्र का सारा गन्ना खत्म होने के कारण शुक्रवार को बंद कर दिए गए। समिति सचिव आरपी कुशवाहा ने बताया कि इन केंद्रों पर खरीदा गया सारा गन्ना संबंधित चीनी मिल को भिजवा दिया गया है। सचिव ने बताया अब समिति क्षेत्र में कोई भी गन्ना केंद्र नहीं चल रहा है। इन 10 केंद्रों के बंद होने की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...