भागलपुर, अगस्त 1 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में किसान सलाहकारों की एक बैठक आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता बीएओ सुमन कुमार ने की। बैठक में बीएओ ने किसान उत्पादन समूह के गठन की प्रस्तावना रखी। उन्होंने सभी सलाहकारों, समिति सदस्यों के साथ अपने अपने पंचायतों में एफपीओ के गठन के लिए विचार-विमर्श किया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पांच पांच एक्टिव किसानों को इस समिति में लिया जाय। बैठक में इसके अलावा किसान पाठशाला, प्रत्यक्षण और स्वयं सहायता ग्रुप के कार्य प्रगति की भी समीक्षा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...