नवादा, मई 23 -- नवादा सदर प्रखंड के किसान सलाहकारों ने तकनीकी कर्मी नहीं माने जाने के बावजूद नियमों के विपरीत कृषि विभाग और अन्य विभागों द्वारा लगातार तकनीकी कार्य कराए जाने के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। सभी ने तकनीकी कार्यों से खुद को अलग कर लिया है। यह भी पढ़ें- किसान सलाहकारों का फूटा गुस्सा, किया तकनीकी कार्यों का बहिष्कारज्ञापन सौंपने की प्रक्रिया इस संबंध में किसान सलाहकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी, नवादा सदर को एक ज्ञापन सौंपकर अपनी गंभीर समस्याओं और चिंताओं से अवगत कराया है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रखण्ड किसान सलाहकार संघ के अध्यक्ष शहनवाज राशिद, कौशलेंद्र प्रसाद, रवींद्र नाथ वर्मा, गौतम आनंद, रवि भूषण, धीरेंद्र कुमार चौधरी, उपेंद्र कुमार समेत दर्जनों किसान सलाहकार शामिल रहे। ​सौंपे गए ज्ञापन में किसान सल...