जहानाबाद, दिसम्बर 23 -- मेहन्दिया, निज संवाददाता। राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र, लोदीपुर द्वारा मंगलवार को किसान सम्मान समारोह सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन आमंत्रित अतिथियों के साथ केन्द्र की वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के बाद कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कृषकों के सम्बोधन का सीधा प्रसारण किसानों के बीच किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए कुल 264 किसानों एवं महिला किसानों ने भाग लिया। समारोह के दौरान कृषि, पशुपालन एवं संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को प्रशस्ति पत्र, शॉल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में केन्द्र की वरीय वैज्ञानिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.